जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, घायल श्रमिकों से की मुलाकात

5
0 0
Read Time:2 Minute, 53 Second

गोपेश्वर। मायापुर (पीपलकोटी) में चल रहे रेस्क्यू अभियान की स्थिति का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने घायल श्रमिकों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा व्यवस्थाओं के संबंध में चिकित्सकों से भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि घायल श्रमिकों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए और इलाज में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जाए और आवश्यकता के अनुसार उन्हें सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का जीवन सरकार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और श्रमिकों की सुरक्षा के लिए उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। रेस्क्यू अभियान में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और सभी संबंधित एजेंसियां पूरी तत्परता के साथ अभियान में जुटी हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हादसे से प्रभावित श्रमिकों के परिजनों को समय पर सूचना उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से स्वयं वार्ता की है। उन्होंने यह भी बताया कि टनल हादसे के कारणों की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए जा चुके हैं।

इस दौरान बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, एडीएम विवेक प्रकाश, सीएमओ डॉ. राजीव पाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish