पीपलकोटी टनल हादसा: मुख्यमंत्री धामी ने की रेस्क्यू अभियान की समीक्षा

4
0 0
Read Time:2 Minute, 38 Second

चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टीएचडीसी गेस्ट हाउस, पीपलकोटी में अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने टनल में फंसे शेष तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेस्क्यू ऑपरेशन में उपलब्ध सभी संसाधनों और तकनीकी विशेषज्ञता का प्रभावी उपयोग किया जाए। उन्होंने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस, प्रशासन और टीएचडीसी की टीमों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के साथ ही रेस्क्यू टीमों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा।

मुख्यमंत्री ने टनल की तकनीकी स्थिति, जल निकासी और मलबा हटाने के कार्य की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान को पूरी सावधानी और समन्वय के साथ आगे बढ़ाया जाए, ताकि फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने हादसे में मृतकों के परिजनों को नियमानुसार अनुमन्य मुआवजा एवं सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में जनपद प्रभारी मंत्री भरत चौधरी, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, सचिव आपदा विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी गौरव कुमार, एसपी सुरजीत सिंह पंवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish