अवैध कोडीन सिरप का जखीरा बरामद, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

6
0 0
Read Time:1 Minute, 54 Second

हरिद्वार। उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत एसटीएफ/एएनटीएफ, औषधि विभाग और ज्वालापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सराय क्षेत्र स्थित वैभव मेडिकल स्टोर के संचालक आकाश छाबड़ा (23) को गिरफ्तार किया है।

संयुक्त टीम ने आरोपी के आवास, फ्लैट और कार की तलाशी के दौरान 200 बोतल अवैध कोडीन युक्त सिरप बरामद किया। पुलिस ने बरामदगी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही अवैध दवाओं के नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच भी की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखंड के नेतृत्व में संचालित अभियान के तहत की गई। अधिकारियों ने इसे नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता बताया है।

एसटीएफ ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नशा तस्करों और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध पूरे उत्तराखंड में इसी प्रकार की सख्त और निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish