सीएम धामी ने दी ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल-2026 में भारत के शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को बधाई

17
0 0
Read Time:1 Minute, 49 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल-2026 में भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने अपने अद्भुत प्रदर्शन, अनुशासन और अटूट संकल्प से पूरे देश का मस्तक गर्व से ऊंचा किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने 13 स्वर्ण पदकों सहित कुल 39 पदक जीतकर वैश्विक खेल मंच पर अपनी प्रतिभा और क्षमता का शानदार परिचय दिया है। उन्होंने सभी पदक विजेताओं के साथ भारतीय दल के प्रत्येक सदस्य के समर्पण, कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट खेल भावना की सराहना की।

सीएम धामी ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि खिलाड़ियों की वर्षों की अथक मेहनत, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनकी सफलता देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और खेलों के प्रति नई ऊर्जा का संचार करेगी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय खिलाड़ी भविष्य के अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भी इसी जोश और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ तिरंगे का गौरव बढ़ाते रहेंगे तथा देश के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देते रहेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish