राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम धामी ने किया नमन

16
0 0
Read Time:1 Minute, 16 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कोटिशः नमन किया। उन्होंने कहा कि मैथिलीशरण गुप्त ने अपनी सशक्त लेखनी के माध्यम से जन-जन में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक चेतना का संचार किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रकवि की कालजयी रचनाएं आज भी समाज को राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देती हैं। उनका साहित्य भारतीय जनमानस में राष्ट्रीय चेतना जगाने का अमूल्य स्रोत है।

सीएम धामी ने कहा कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त का साहित्य आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बना रहेगा और उनकी अमर कृतियां देशभक्ति की भावना को सदैव प्रज्ज्वलित करती रहेंगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish