स्वच्छता अभियान के तहत देहरादून के स्कूलों में हुई प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

8
0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second

देहरादून। नगर निगम देहरादून द्वारा 20 से 25 जुलाई तक संचालित “स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान” के तहत शुक्रवार को शहर के विभिन्न विद्यालयों में “स्वच्छता प्रतियोगिता दिवस” मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने चित्रकला, निबंध, भाषण, पोस्टर, स्लोगन लेखन और “वेस्ट टू बेस्ट” प्रतियोगिताओं में भाग लेकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे के निर्देशन में मुख्य सफाई निरीक्षकों (CSI) और सफाई निरीक्षकों (SI) ने अपने-अपने आवंटित विद्यालयों में कार्यक्रमों का संचालन किया। अभियान में विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों ने कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण तथा संसाधनों के पुनः उपयोग (री-यूज) के महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टर, प्रभावशाली स्लोगन और प्रेरक चित्रों के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया, वहीं अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी सामग्री बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया तथा उन्हें अपने विद्यालय, घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया गया। नगर निगम ने बताया कि अभियान के तहत आगामी दिनों में भी विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ, स्वस्थ और हरित देहरादून के लक्ष्य को साकार किया जा सके।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish