राज्यपाल से मिले संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमाकान्त पाण्डेय

11
0 0
Read Time:1 Minute, 24 Second

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से मंगलवार को लोक भवन में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमाकान्त पाण्डेय ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, शोध एवं नवाचार संबंधी पहलों तथा भावी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी राज्यपाल को दी।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शोध गतिविधियों को और अधिक प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संस्कृत भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ज्ञान परंपरा की आधारशिला है तथा इसके संरक्षण और आधुनिक संदर्भों में उपयोग को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।

इस अवसर पर अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी भी उपस्थित रहीं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish