प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के नए कुलपति

12
0 0
Read Time:1 Minute, 20 Second

देहरादून। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल (टिहरी गढ़वाल) के नए कुलपति के रूप में प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन की नियुक्ति कर दी गई है। इस संबंध में शासन की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्यभार संभालेंगे और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक तथा शोध गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे। उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा, शोध, नवाचार और गुणवत्ता आधारित शिक्षण को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय नई शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish