राज्यपाल से जीओसी उत्तराखंड सब एरिया मेजर जनरल एमपीएस गिल ने की भेंट
Raveena kumari July 21, 2026
Read Time:47 Second
देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से मंगलवार को लोक भवन में उत्तराखंड सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल एमपीएस गिल ने शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। राज्यपाल ने मेजर जनरल एमपीएस गिल का स्वागत करते हुए उत्तराखंड में सेना और नागरिक प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय तथा जनहित से जुड़े कार्यों की सराहना की।
