सीएम धामी ने भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

1
0 0
Read Time:1 Minute, 21 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सिनेमा एवं कला जगत को अपनी अद्वितीय प्रतिभा से नई ऊंचाइयां प्रदान करने वाले प्रख्यात गायक, संगीतकार, गीतकार, कवि एवं फिल्म निर्माता ‘भारत रत्न’ डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. भूपेन हजारिका ने अपनी कला और संगीत के माध्यम से भारतीय संस्कृति, लोकधुनों और जनभावनाओं को वैश्विक पहचान दिलाई। उनकी आवाज में देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आम जनमानस की संवेदनाएं और मानवता का संदेश बेहद प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त होता था।

उन्होंने कहा कि डॉ. हजारिका की कालजयी रचनाएं आज भी सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देती हैं। भारतीय कला एवं संगीत जगत में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish