लैब में युवती से अश्लील हरकत के बाद हंगामा

2
0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second

हरिद्वार। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी ब्लड टेस्टिंग लैब में युवती के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा काटा, वही पुलिस ने भी आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गंगानगर क्षेत्र की एक निजी ब्लड टेस्टिंग लैब में कार्यरत मोहम्मद अकरम पर आरोप है कि उसने लैब में आई एक युवती के साथ आपत्तिजनक हरकत की। बताया जा रहा है की घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया साथ ही उसकी जमकर पिटाई कर डाली। वहीं घटना की खबर फैलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता लैब के बाहर एकत्र हो गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह माहौल शांत कराया। पुलिस आरोपी मोहम्मद अकरम को अपने साथ ले गई जहां युवती की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish