भुवन चंद्र खंडूड़ी की मृत्यु पर उत्तराखंड में राजकीय शोक

1
0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) के निधन पर राज्य सरकार ने प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

बुधवार को उनकी अंत्येष्टि के दिन सभी सरकारी विभाग बंद रहे। उनके वसंत विहार स्थित आवास पर पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि देने के लिए देहरादून में उनके आवास पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उसके बाद शहर में अंतिम यात्रा निकाली गई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी की अर्थी को कंधा दिया।

इससे पहले उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी की धर्मपत्नी अरुण खंडूड़ी, बेटी विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूडी, बेटा मनीष खंडूडी समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish