सूचना महानिदेशक ने खुद से की “नो व्हीकल डे” की शुरुआत

54426372c01bb10f740206b2d5de89af
0 0
Read Time:1 Minute, 20 Second

देहरादून, 16 मई। उत्तराखंड शासन में अपर सचिव मुख्यमंत्री, सूचना महानिदेशक तथा एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने शनिवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित आवास से रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय तक साइकिल से पहुंचकर ईंधन संरक्षण का उदाहरण पेश किया।

इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऊर्जा बचत आह्वान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में सूचना विभाग में प्रत्येक शनिवार “नो व्हीकल डे” मनाने का निर्णय लिया गया है।

सूचना महानिदेश बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से सार्वजनिक परिवहन, कार पूलिंग और साइकिल जैसे विकल्प अपनाने की अपील की है।

एमडीडीए में भी उनके नेतृत्व में “तेल बचाओ मुहिम” शुरू की गई है, जिसके तहत ईंधन बचत, सीमित बिजली उपयोग और पर्यावरण संरक्षण को लेकर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish