नैनीताल बैंक द्वारा स्वास्थ्य विभाग को सीएसआर के अंतर्गत एम्बुलेंस भेंट, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

IMG-20260515-WA0634-780x470
0 0
Read Time:3 Minute, 16 Second

पिथौरागढ़ 15 मई 2026 ।जनपद पिथौरागढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में नैनीताल बैंक द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) गतिविधियों के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग पिथौरागढ़ को एक आधुनिक एम्बुलेंस प्रदान की गई। राजकीय नर्सिंग संस्थान, निकट देव सिंह मैदान, पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस जैसी सुविधाएं आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए नैनीताल बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निजी संस्थाओं द्वारा सीएसआर के माध्यम से समाजहित में किए जा रहे कार्य प्रेरणादायी एवं सराहनीय हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी संस्थाओं एवं निजी संगठनों के सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। विशेष रूप से सीमांत एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इस प्रकार की सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने बताया कि संस्था समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सहयोग करती रही है तथा भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े क्षेत्रों में अपना योगदान निरंतर जारी रखेगी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उपलब्ध कराई गई एम्बुलेंस का उपयोग मरीजों को बेहतर एवं त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में किया जाएगा। इससे विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को आपातकालीन परिस्थितियों में शीघ्र स्वास्थ्य सहायता मिल सकेगी।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संतोष सिंह नबियाल, बैंक प्रतिनिधि, चिकित्सकगण, नर्सिंग संस्थान के कार्मिक एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish