मुख्यमंत्री ने छात्र कौशल संवर्धन हेतु ‘लैब ऑन व्हील्स’ को किया फ्लैग ऑफ

IMG-20260129-WA0688-1536x1099
0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second

देहरादून 29 जनवरी । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से छात्र कौशल संवर्धन के उद्देश्य से लैब ऑन व्हील्स (इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड) को फ्लैग ऑफ किया। यह मोबाइल लैब प्रदेश के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.), कोडिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आई.ओ.टी.) सहित अन्य इमर्जिंग टेक्नोलॉजी क्षेत्रों में हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लैब ऑन व्हील्स छात्रों को “लर्निंग बाई डूइंग” के सिद्धांत पर आधारित बेहतर प्लेटफॉर्म प्रदान करेगी। इसके माध्यम से छात्र न केवल नई तकनीकों को व्यवहारिक रूप से सीख सकेंगे, बल्कि विज्ञान विषय के विभिन्न प्रयोगों को वर्चुअल मोड में भी समझने में सहायता मिलेगी।
इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड की यह लैब ऑन व्हील्स आगामी पांच वर्षों तक पूरे राज्य की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में जाकर छात्रों को जागरूक करेगी और उन्हें आधुनिक तकनीकों का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण देगी। साथ ही, छात्रों को वैश्विक संभावनाओं से जोड़ने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।
यह मोबाइल लैब राज्य में छात्रों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण की कमी को काफी हद तक दूर करेगी। इसमें उपलब्ध प्रैक्टिकल्स और हैंड्स-ऑन सुविधाएं उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा तथा विद्यालयी शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होंगी।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर, विधायक श्री प्रमोद नैनवाल, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन, डॉ. जयपाल सिंह चौहान, सचिव उच्च शिक्षा डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा इंफोसिस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish