मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ‘शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में हुईं शामिल, बोलीं- विकास की नेतृत्वकर्ता हैं महिलाएं

8b07380720f95c529f398e9d54f624e4
0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second

नई दिल्ली, 29 जनवरी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित ‘शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर के साथ सम्मिलित हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘सफरनामा’ पुस्तक का लोकार्पण किया और स्टे सेफ आनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। यह कार्यक्रम दिल्ली स्थित भारत मंडपम हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में महिलाओं की भूमिका को नई पहचान दी है। उनके नेतृत्व में वुमन लेड डेवलपमेंट भारत की विकास यात्रा का मजबूत आधार बना है। आज महिलाएं केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास की भागीदार और नेतृत्वकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली भी इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण, बेहतर सुविधाएं और आगे बढ़ने के अवसर सुनिश्चित किए जा रहे हैं, ताकि हर बेटी आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग को इस क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए साधुवाद है। देशभर से आई राज्य महिला आयोगों की प्रतिनिधियां नीतियों को जमीन पर उतारने, महिलाओं की आवाज बनने, उन्हें न्याय दिलाने और आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभा रही हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish