ट्रंप और कतर के प्रयास विफल: समझौते से पीछे हटा इजरायल

0 0
Read Time:1 Minute, 26 Second

यरूशलम: अमरीका और कतर की दखल के बावजूद गाजा समझौता टूट गया। यानी कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयास भी असफल साबित हुए। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ इजऱाइली रक्षा बल (आईडीएफ) को तत्काल और शक्तिशाली हमले करने के आदेश दिए हैं। यह कदम हमास के कथित द्वारा संघर्षविराम समझौते के लगातार उल्लंघन के बाद उठाया गया है।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने यह निर्देश उस समय दिए जब हमास ने उन बंधकों के अवशेषों को वापस सौंपने का नाटक किया, जिनका शव आईडीएफ को दो वर्ष पहले ही मिल चुका था। इसके अलावा हमास के लड़ाके रफ़ा क्षेत्र में इजऱायली सैनिकों पर हमले जारी रखे हुए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार आईडीएफ ने दक्षिणी गाजा में हमास द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे ढांचों पर तब जवाबी कार्रवाई की, जब आतंकवादी संगठन के सदस्यों ने एंटी-टैंक हथियारों और असॉल्ट रायफल्स से सैनिकों पर हमला किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish