CM धामी ने मुनस्यारी में ITBP जवानों के साथ ली चाय की चुस्की, जानी कुशलक्षेम
Raveena kumari October 29, 2025
Read Time:38 Second
देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी में देश के प्रहरी ITBP के जवानों व स्थानीय लोगों के साथ चाय की चुस्कियों का आनन्द लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनता की कुशलक्षेम जानी और उनसे बात कर सरकार द्वारा संचालित विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया।
