दस अक्टूबर से शुरू हो रहा कार्तिक मास करवा चौथ, दिवाली सहित पड़ेंगे ये पर्व

diwali-1
0 0
Read Time:2 Minute, 59 Second

माउंटेन वैली टुडे वेबडेस्क: हिंदू धर्म में कार्तिक माल का काफी महत्व है। इस माह को भगवान विष्णु का सबसे प्रिय माह में से एक कहा जाता है। इस माह में स्नान, दान के साथ तुलसी के पौधे की पूजा करना शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास चातुर्मास का आखिरी माह होता है। इसी माह पड़ने वाली देवउठनी एकादशी के दिन उठ जाएंगे। कार्तिक मास का माह 10 अक्टूबर से शुरू हो रहा है जो 8 नवंबर को समाप्त होगा।

इस माह की शुरुआत में ही करवा चौथ पड़ रहा है। इसके साथ ही इस माह रामा एकादशी, धनतेरस, दिवाली, नरक चतुर्दशी, भाई दूज, गोवर्धन पूजा, अक्षय नवमी, तुलसी विवाह जैसे प्रमुख व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। देखें कार्तिक मास में पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों के बारे में।

कार्तिक मास 2022 व्रत-त्योहार

13 अक्टूबर, गुरुवार- करवा चौथ , संकष्टी गणेश चतुर्थी 14 अक्टूबर, शुक्रवार- रोहिणी व्रत 17 अक्टूबर, सोमवार- तुला संक्रांति, कालाष्टमी, अहोई अष्टमी 21 अक्टूबर, शुक्रवार- गोवत्स द्वादशी , वैष्णव रामा एकादशी , रामा एकादशी 23 अक्टूबर, रविवार- काली चौदस , प्रदोष व्रत , धनतेरस , मास शिवरात्रि 24 अक्टूबर, सोमवार- नरक चतुर्दशी , दिवाली 25 अक्टूबर, मंगलवार- अमावस्या , भौमवती अमावस्या , गोवर्धन पूजा

26 अक्टूबर, मंगलवार- चंद्र दर्शन , अन्नकूट , भाई दूज 28 अक्टूबर, गुरुवार- वरद चतुर्थी 29 अक्टूबर, शनिवार- लाभ पंचमी 30 अक्टूबर, रविवार- षष्ठी , छठ पूजा 01 नवंबर, मंगलवार- गोपाष्टमी , दुर्गाष्टमी व्रत 02 नवंबर,बुधवार- अक्षय नवमी 03 नवंबर, गुरुवार- कंस वध 04 नवंबर, शुक्रवार- प्रबोधिनी एकादशी, देवउठनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी 05 नवंबर, शनिवार- तुलसी विवाह , प्रदोष व्रत 06 नवंबर, रविवार- विश्वेश्वर व्रत 07 नवंबर, सोमवार- मणिकर्णिका स्नान , देव दिवाली 08 नवंबर, मंगलवार- कार्तिक स्नान समाप्त , सत्य व्रत , सत्य व्रत , पूर्णिमा , कार्तिक पूर्णिमा , पूर्णिमा व्रत

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish