पंजाब में राज्य सभा की दो सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी

0 0
Read Time:1 Minute, 42 Second

चंडीगढ़: पंजाब राज्य से चुने गए राज्य सभा के दो सदस्यों की समय-सीमा जुलाई 2022 में समाप्त होने के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग ईसीआई ने पंजाब से राज्य सभा की द्विवार्षिक चुनाव के शड्यूल का ऐलान किया है।

पंजाब से चुने गए राज्य सभा सदस्य अंबिका सोनी और बलविन्दर सिंह के पद की समय-सीमा उनकी सेवानिवृत्ति पर 4 जुलाई 2022 को ख़त्म होने वाली है। विधानसभा में संख्या बल के आधार यह तय माना जा रहा है कि यह दोनो सीटें भी आम आदमी पार्टी के खाते में ही जाएंगी।

इस बीच पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस. करुणा राजू ने आज बताया कि शड्यूल के अनुसार नोटीफिकेशन जारी करने की तारीख़ 24 मई है। नामांकन भरने की आखिरी तारीख़ 31 मई है जबकि नामांकन की पड़ताल 1 जून 2022 को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख़ 3 जून, 2022 तय की गई है।

उन्होंने बताया कि वोट डालने की तारीख़ 10 जून, 2022 (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक) निर्धारित की गई है, जबकि मतगणना भी उसी दिन शाम 5 बजे होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव 13 जून, 2022 से पहले ही मुकम्मल कर लिए जाएंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %