मुख्यमंत्री आवास घेराव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, प्रदेश प्रभारी ने लिया जायजा

18
0 0
Read Time:1 Minute, 25 Second

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 7 सितंबर को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड पहुंची। जहां पर उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही कांग्रेस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि घेराव कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, सहप्रभारी मनोज यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र भंडारी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह,गरिमा दसोनी, राकेश राणा, कविन्द्र इष्टवाल, प्रदेश सचिव अमेन्द्र बिष्ट, राजेश चमोली, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, विकास नेगी टीचकुले आदि वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish