कुंभ की तैयारियों को लेकर केंद्र ने बढ़ाया उत्तराखंड का खाद्यान्न कोटा

2
0 0
Read Time:2 Minute, 16 Second

देहरादून। हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ मेला-2027 को देखते हुए भारत सरकार ने उत्तराखंड के लिए अतिरिक्त गेहूं और चावल का आवंटन किया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी पत्र के अनुसार राज्य को 3,051.079 मीट्रिक टन गेहूं तथा 4,978.073 मीट्रिक टन चावल अतिरिक्त रूप से आवंटित किया गया है।

भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत कुंभ जैसे बड़े आयोजनों के लिए संबंधित राज्य को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वार्षिक खाद्यान्न आवंटन का अधिकतम दो प्रतिशत तक अतिरिक्त आवंटन किया जाता है। इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार ने केंद्र सरकार से राज्य को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन की मांग की थी। जिसके बाद भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने उत्तराखंड को कुल 8,029.152 मीट्रिक टन गेहूं एवं चावल का अतिरिक्त आवंटन किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेला-2027 को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से आयोजित करने के लिए राज्य सरकार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish