गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट का भाजपा में विलय, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया स्वागत

11
0 0
Read Time:2 Minute, 16 Second

देहरादून। भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में ‘गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट’ का भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड में विलय हुआ। इस विलय के साथ भाजपा ने प्रदेश में अपने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाया।

इस अवसर पर महेंद्र भट्ट ने गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को विकसित एवं सशक्त राज्य बनाने की दिशा में लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं का भाजपा से जुड़ना पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने नवागंतुक कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

विलय कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट के केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य विक्रम शाही, उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता आर.बी. नेपाली, सचिव प्रेम सिंह क्षेत्री, इंजीनियर मेघ बहादुर थापा, इंद्रेश उपाध्याय, शुभवंती उपाध्याय और ललित थापा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish