युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार

d 3 (3)
0 0
Read Time:3 Minute, 42 Second

देहरादून: बीती सात मार्च को क्लेमेंटाउन क्षेत्र में युवती पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती के किसी अन्य युवक के संपर्क में होने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान घायल दोनों युवक-युवती को पुलिस ने घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर  घटना में प्रयोग में लाये गए चाकू को उसके कमरे से बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

बता दें कि सात मार्च को निवासी आदर्श विहार निवासी व्यक्ति ने रायपुर रोड ने थाना क्लेमेंटाउन में शिकायत दर्ज कराई थी की एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाला युवक उदय निवासी जागृति विहार, मेरठ, जो एमसीए प्रथम वर्ष का छात्र है, उसके द्वारा उनकी बेटी को जान से मारने की नियत से उस पर चाकू से हमला कर दिया है। जिसमें उनकी बेटी को गंभीर चोटें आई। उसके गले और हाथ पर चाकू लगे, जबकि संघर्ष में उदय का हाथ भी चाकू से कट गया और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साथ ही बेटी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी उदय के खिलाफ थाना क्लेमेंटाउन में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद थाना क्लेमेंटाउन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले 21 वर्षीय आरोपी उदय सिंह उर्फ विशु को दून अस्पताल परिसर से गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर उसके ओगल भट्टा स्थित कमरे से घटना में प्रयोग चाकू को बरामद किया गया।

युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है ओर स्थिति नाजुक बनी हुई है। हमले में युवती के गले में गंभीर चोटें आई हुई हैं, ऐसे में डॉक्टर ने 60 टांके लगाए। थाना क्लेमेंटाउन प्रभारी मोहन सिंह ने बताया है कि आरोपी उदय सिंह उर्फ विशु क्लेमेंटाउनन स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में एमसीए प्रथम वर्ष का छात्र है और कृष्णा विहार ओगल भट्टा में अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ कमरा किराए पर लेकर रह रहा है।

बता दें कि युवती से उसकी मुलाकात सितंबर 2025 में अपने शिक्षण संस्थान में हुई थी, जिसके बाद से ही दोनों लगातार एक दूसरे के संपर्क में थे। आरोपी युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन इस बीच उसे युवती के किसी अन्य युवक के संपर्क में होने की जानकारी मिली। इस बात को लेकर 07 मार्च को दोनों के बीच विवाद हो गया, जहां आवेश में आकर युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish