केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को काले झंड़े दिखाने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

d 3 (2)
0 0
Read Time:2 Minute, 29 Second

हरिद्वार: राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यों में शिरकत करने हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जिला महानगर कांग्रेस कमेटी न विरोध प्रदर्शन कर काले झण्डे दिखाने का प्रयास किया। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तुलसी चौक पर ही गिरफ्तार कर लिया।

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमन गर्ग व स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि देश की संप्रभुता पर अमेरिका द्वारा लगातार हमला किया जा रहा है। बावजूद इसके सरकार क्यों चुप हैं, आखिर कब तक भारत को अमेरिका चलाने का काम करेगा? अमित शाह को इस बात को स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने सवाल करते हुए कहाकि अंकिता भण्डारी हत्याकांड के वीआईपी की गिरफ्तारी कब तक होगी तथा उनकी पार्टी की सरकार द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का अपमान क्यों किया जा रहा है। वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की रैली में सरकारी तंत्र का इस्तेमाल किया गया है। प्राइवेट कर्मचारियों को प्रताडित कर जबरन रैली में लाया गया है, जबकि आमजन ने रैली से दूरी बनायी है। वरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्षद हिमांशु गुप्ता और पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों को भीड़ एकत्रित करने में लगाया गया है, जिससे साफ है उत्तराखंड की जनता भाजपा सरकार को 2027 में उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish