युवक- युवती ने एक दुसरे पर किया चाकू से वार,अस्पताल में भर्ती

8
0 0
Read Time:1 Minute, 23 Second

देहरादून: राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्लेमेनटाउन क्षेत्र  में लिव इन में रह रहे युवती-युवक ने आपसी झगड़ा होने के बाद एक दूसरे को चाकू मार दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के क्लेमेंनटाइन कृष्णा विहार में लिव इन में रह रहे युवक-युवती के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। और फिर धारदार हथियार से दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे एक के गले और एक के हाथ में चाकू लग गया। जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए दून अस्पताल में लाया गया है। फिल्हाल दोनों की  सर्जरी चल रही है। दोनो अभी खतरे से बाहर बताए गए है। इंस्पेक्टर मोहन सिंह मौके पर पहुंचे है। पुलिस इस सारे मामले की जांच कर रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish