होली पर्व के मद्देनज़र देहरादून में विशेष चेकिंग अभियान, 2100 वाहनों के चालान, 140 सीज

IMG-20260301-WA0086-780x470
0 0
Read Time:3 Minute, 33 Second

देहरादून 01 मार्च। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनिता चमोला के निर्देशन में जनपद देहरादून में साप्ताहांत पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान होली पर्व को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त किराया वसूली की रोकथाम, स्कूली वाहनों की सुरक्षा मानकों की जांच तथा नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से संचालित किया गया।
यह विशेष अभियान ऋषिकेश, देहरादून, विकासनगर सहित जनपद के समस्त क्षेत्रों में चलाया गया। एक सप्ताह तक चले अभियान के दौरान करीब 2100 वाहनों के चालान किए गए, जबकि नियमों के उल्लंघन पर 140 वाहनों को सीज किया गया।
स्कूली वाहनों की सघन जांच के अंतर्गत 100 से अधिक स्कूल वाहनों के चालान किए गए तथा 50 से अधिक वाहनों को सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर बंद किया गया। वहीं, जुवेनाइल (18 वर्ष से कम आयु) द्वारा वाहन संचालन के मामलों में विशेष सतर्कता बरती गई। बिना लाइसेंस वाहन चलाते पाए गए 8 मामलों में चालान की कार्रवाई करते हुए प्रकरण माननीय न्यायालय को प्रेषित किए गए तथा मोटर वाहन अधिनियम, 2019 (संशोधित) के अंतर्गत अभिभावकों के विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया गया।
होली पर्व के दौरान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज एवं अन्य सार्वजनिक वाहनों में अतिरिक्त किराया वसूली की शिकायतों की रोकथाम के लिए शनिवार एवं रविवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान केवल चालान तक सीमित न रहकर यात्रियों से सीधे संवाद, किराया संबंधी जानकारी प्राप्त करने और वाहन चालकों व परिचालकों को संवेदनशील बनाने पर आधारित रहा। इस मानवीय एवं सक्रिय दृष्टिकोण के चलते अतिरिक्त किराया वसूली से जुड़ी शिकायतों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई।
अभियान में पंकज श्रीवास्तव, एआरटीओ (प्रवर्तन) देहरादून, रश्मि पंत, एआरटीओ ऋषिकेश तथा अनिल नेगी, एआरटीओ (प्रवर्तन) विकासनगर सहित समस्त प्रवर्तन टीमों का सराहनीय योगदान रहा। सभी टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न स्थलों पर व्यापक स्तर पर चेकिंग की गई।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। आम जनता, विशेषकर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के विशेष अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish