राज्यपाल से प्रख्यात सूफी गायक सतिंदर सरताज की शिष्टाचार भेंट
Raveena kumari March 2, 2026
Read Time:48 Second
देहरादून 02 मार्च 2026। आज लोक भवन में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से प्रख्यात सूफी गायक सतिंदर सरताज ने शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान कला, संगीत और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। राज्यपाल ने भारतीय सूफी संगीत परंपरा के संरक्षण और प्रसार में श्री सतिंदर सरताज के योगदान की सराहना की तथा कहा कि संगीत समाज में समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का सशक्त माध्यम है।
इस अवसर पर वातावरण आत्मीय एवं गरिमामय रहा।
