एशियाई कप की तैयारी: म्यांमार के खिलाफ दो दोस्ताना मैच खेलेगी भारत की अंडर-17 फुटबॉल टीम

af9901009fe975a49784fcb26eed905e
0 0
Read Time:1 Minute, 49 Second

नई दिल्ली, 20 फ़रवरी । भारत की अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम म्यांमार के यांगून में 3 और 5 मार्च 2026 को दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगी। यह मुकाबले टीम की एएफसी अंडर-17 एशियाई कप सऊदी अरब 2026 की तैयारियों का हिस्सा हैं।

‘ब्लू कोल्ट्स’ के नाम से मशहूर भारतीय टीम इस वर्ष अब तक चार अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबले खेल चुकी है। टीम ने गोवा में ताजिकिस्तान के खिलाफ दो और तुर्किये के अंताल्या में दो मैच खेले थे। तुर्किये दौरे से लौटने के बाद मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडिस की टीम गोवा में ही अभ्यास कर रही है। भारतीय दल 28 फरवरी को म्यांमार की राजधानी यांगून के लिए रवाना होगा।

भारत की तरह म्यांमार ने भी एएफसी अंडर-17 एशियाई कप सऊदी अरब 2026 के लिए क्वालीफाई किया है। म्यांमार ने क्वालीफायर के ग्रुप-सी में शीर्ष स्थान हासिल किया था। इस ग्रुप में ओमान, सीरिया, अफगानिस्तान और नेपाल जैसी टीमें शामिल थीं।

एएफसी अंडर-17 एशियाई कप सऊदी अरब 2026 में भारत को ग्रुप-डी में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला 6 मई को ऑस्ट्रेलिया, 10 मई को उज्बेकिस्तान और 13 मई को डीपीआर कोरिया से होगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish