राज्यपाल से की सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने भेंट

6
0 0
Read Time:1 Minute, 1 Second

देहरादूनः राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से आज लोक भवन में सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को उत्तराखण्ड के समेकित एवं संतुलित विकास के लिए कृषि, पर्यटन और वेलनेस पर आधारित एक रणनीतिक रोडमैप का प्रस्तुतीकरण दिया। राज्यपाल ने प्रस्तुतीकरण की सराहना करते हुए कहा कि विकास कार्यों में संतुलन और दीर्घकालिक सोच जरूरी है, ताकि राज्य का समग्र और स्थायी विकास सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन तथा अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी भी उपस्थित रहीं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish