सीएम धामी ने खाटू श्याम धाम में मत्था टेक माँगी प्रदेश की खुशहाली

7
0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकासनगर में नवनिर्मित श्री खाटू श्याम धाम के सात दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान खाटू श्याम से समस्त प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की मूल पहचान उसकी समृद्ध सनातन संस्कृति और गहरी आध्यात्मिक परंपराओं से है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे दिव्य आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और सनातन मूल्यों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम भी बनते हैं। सनातन संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान, मीता सिंह जिलाध्यक्ष सहित कई प्रमुख व्यक्तित्व मौजूद रहे साथ ही, मंदिर समिति के सदस्य और भारी संख्या में श्रद्धालु भी इस पावन अवसर के साक्षी बने।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish