हिमाचलः रिकांगपिओ कॉलेज में स्वच्छता अभियान के जरिए ग्रामीणों को किया जागरूक

5
0 0
Read Time:2 Minute, 27 Second

रिकांगपिओ: ठाकुरसेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में जिला किन्नौर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। शिविर के शुभारंभ पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर उत्तम चंद चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डाक्टर शांता कुमार ने बताया कि इस अवसर पर महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर शेर सिंह नेगी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में स्वयंसेवियों ने मुख्यातिथि, प्राध्यापकों व कर्मचारियों का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने एनएसएस के उद्वेश्य ‘नोट मी बट यू’ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण व समाज सेवा के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, जन चेतना, नशाखोरी के विरुद्ध अभियान, सडक़ सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करने तथा अन्य कई विषयों पर सामाजिक जागरूकता फैलाने, कार्यशालाएं और रैलियां आयोजित करने में स्वयंसेवियों की भूमिका की प्रशंसा की। साथ कालेज प्रशासन द्वारा ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने पर सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम अधिकारी ने साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। स्वयंसेवियों ने पहले दिन कालेज खेल मैदान, कोर्ट कॉम्प्लेक्स, बोटेनिकल गार्डन और कैंटीन परिसर में साफ -सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish