गुजरात के अहमदाबाद से धरा गया नाबालिग का अपहरणकर्ता: हरिद्वार पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी को सकुशल किया बरामद

2ce7ed18fee0f4f846895c9fd94f87bb
0 0
Read Time:1 Minute, 27 Second

हरिद्वार, 17 फ़रवरी। पुलिस ने नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म करने के आरोपित को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक जनपद के थाना बुग्गावाला में 11 फरवरी को पीड़िता के भाई ने दिलनवाज पुत्र इरफान निवासी ग्राम लालवाला थाना बुग्गावाला व अन्य आरोपितों द्वारा उसकी नाबालिग बहन उम्र 15 वर्ष को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

आरोपितों की गिरफ्तारी व नाबालिग की बरामदगी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही करते हुए मंगलवार को अपह्रता को बरामद करते हुए आरोपित को मीना कम्पनी, चंदोडर, जनपद अहमदाबाद (गुजरात) से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकदमें में पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish