यूएई को 5 विकेट से रौंदकर अफगानिस्तान ने दर्ज की जीत

10
0 0
Read Time:2 Minute, 32 Second

नई दिल्ली: अफगानिस्तान ने यूएई को सोमवार को ग्रुप डी के मैच में पांच विकेट से हरा दिया। जादरान की अद्र्धशतकीय और उमरजई व रसूूली की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 19.2 ओवर में 161 का लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले सोहैब खान (68) और आलीशान शराफु (40 ) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने सोमवार को टी-20 विश्वकप के 28वें मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ नौ विकेट पर 160 रनों का स्कोर खड़ा किया। आज यहां अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 13 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। आर्यंष शर्मा (शून्य), कप्तान मुहम्मद वसीम (10) रन बनाकर आउट हुये। सोहैब खान और आलीशान शराफु की जोड़ी ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़े। 12वें ओवर में मुजीब उर रहमान ने आलीशान शराफु को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। आलीशान शराफु ने 31 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 40 रनों की पारी खेली। इसके बाद यूएई ने 24 रन जोड़ कर अपने तीन और विकेट गंवा दिये। सैय्यद हैदर 13 रन बनाकर आउट हुये। हर्षित कौशिक और मुहम्मद इरफान बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गये। 19वें ओवर में ओमरजई ने सोहैब खान को आउट किया। सोहैब खान ने 48 गेंदों में छह चौके और चार छक्के लगाते हुए 68 रनों की पारी खेली। हैदर अली 13 रन बनाकर रनआउट हुये। यूएई ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 160 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान के लिए अजमतउल्लाह ओमरजई ने चार विकेट लिये। मुजीब उर रहमान को दो विकेट मिले। राशिद खान ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish