राष्ट्रपति मैक्रों की यात्रा से भारत एआई मिशन को मिलेगी नई उड़ान

4
0 0
Read Time:2 Minute, 35 Second

नई दिल्ली: भारत सरकार का प्रमुख आयोजन, भारत एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन 2026, भारत के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। यह सभा भारत एआई मिशन के अंतर्गत पहली बार ग्लोबल साउथ में हो रही है, जो इसकी वैश्विक महत्ता को दर्शाती है। मुख्य समिट 19 और 20 फरवरी को आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस समिट में लगभग 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, प्रधानमंत्री तथा उप-राष्ट्रपति स्तर के नेता शामिल होकर विश्वभर के एआई क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी प्रथम महिला ब्रिजिट मक्रों भी 16 से 19 फरवरी के बीच भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे और इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। राष्ट्रपति मैक्रों सोमवार, 16 फरवरी को रात 11.50 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।

यहां बस आधिकारिक तौर पर फोटो सेशन होना है। राष्ट्रपति मैक्रों अपनी यात्रा की शुरुआत मुंबई से करेंगे, जहां 17 फरवरी को प्रधानमंत्री से मुलाकात, एमओयू हस्ताक्षर और भारत-फ्रांस इनोवेशन फोरम में भाग लेंगे। इसके अलावा वे गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित भारत-फ्रांस वर्ष इनोवेशन और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद 18 फरवरी को वे दिल्ली आकर भारत मंडपम का दौरा करेंगे। मुख्य समिट के उद्घाटन समारोह में 19 फरवरी को राष्ट्रपति मैक्रों, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई वैश्विक नेताओं की उपस्थिति होगी। इस समिट का उद्देश्य विश्वभर में एआई के प्रभावों को समझना और भारत को एक वैश्विक एआई हब के रूप में स्थापित करना है। यह पहल वैश्विक सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish