किम जोंग उन ने चुना अपना वारिस, बेटी जू-ऐ के हाथ में होगी उत्तर कोरिया की कमान

1
0 0
Read Time:1 Minute, 20 Second

प्योंगयांग: नॉर्थ कोरिया के लीडर किम जोंग उन ने अपनी बेटी जू-ऐ को अपना वारिस चुन लिया है। साउथ कोरिया की जासूसी एजेंसी ने गुरुवार को देश के सांसदों के सामने यह दावा किया है। नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (एनआईएस) ने कहा कि उनके इस दावे के पीछे कई चीजों को आधार बनाया गया है। इसमें उत्तर कोरिया के सरकारी कार्यक्रमों में जू ऐ की बढ़ती उपस्थिति एक अहम वजह है।

इससे लगता है कि किम ने अपने वारिस पर फैसला ले लिया है। एनआईएस ने कहा है कि उनकी इस पर नजर होगी कि जू-ऐ इस महीने के आखिर में नॉर्थ कोरिया की पार्टी कांग्रेस में शामिल होंगी या इससे दूर रहेंगी। यह बड़ा पॉलिटिकल इवेंट पांच साल में एक बार होता है। टीनएज जू-ऐ का इस कार्यक्रम में आना इस बात की तस्दीक होगी कि वह सत्ता संभालने वाली अपने परिवार की चौथी पीढ़ी बनने जा रही हैं। जू-ऐ के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish