हिमाचल में बढ़ रहा है दिन और रात का पारा, कड़ाके की ठंड से लोगों को मिली निजात

images - 2026-02-11T135205.054
0 0
Read Time:3 Minute, 43 Second

शिमला, 13 फ़रवरी । हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है और धूप खिलने से दिन एवं रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। तापमान बढ़ने से ठंड का असर कुछ हद तक कम हुआ है और खासकर रात के समय पड़ने वाली कड़ाके की ठंड में राहत महसूस की जा रही है।मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन दिन तक मौसम सामान्यतः साफ रहने की संभावना है, हालांकि निचले और मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी शिमला और पर्यटन नगरी मनाली में न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग चार डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। इससे ठंड का प्रभाव कम हुआ है। इसके विपरीत जनजातीय क्षेत्रों में अभी भी ठंड का असर बना हुआ है और कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। विशेष रूप से ऊंचाई वाले इलाकों में सर्द हवाओं के कारण लोगों को अभी भी कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी की रात से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। 17 और 18 फरवरी को राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इस दौरान लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिलों के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। 19 फरवरी को मौसम के फिर से साफ होने का अनुमान है।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को भी मौसम साफ रहा और धूप खिली है। जबकि कुछ मैदानी इलाकों में घना कोहरा दर्ज किया गया। बिलासपुर में कोहरे के कारण दृश्यता घटकर लगभग 40 मीटर तक पहुंच गई, वहीं मंडी में हल्का कोहरा दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में लगभग 0.9 डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया है, जबकि यह सामान्य से करीब दो डिग्री अधिक बना हुआ है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री, भुंतर 5.4 डिग्री, कल्पा 1.5 डिग्री, धर्मशाला 6.4 डिग्री, ऊना 8.2 डिग्री, नाहन 9.7 डिग्री, पालमपुर 8.0 डिग्री, सोलन 5.0 डिग्री, कांगड़ा 8.8 डिग्री, बिलासपुर 7.5 डिग्री, जुब्बड़हट्टी 9.2 डिग्री, सेओबाग 2.8 डिग्री, बरठीं 7.2 डिग्री, पांवटा साहिब 9.0 डिग्री, सराहन 4.2 डिग्री, देहरा गोपीपुर 10.0 डिग्री, ताबो माइनस 8.0 डिग्री और नेरी 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish