बेसहारा बच्चों को मिला सरकार का सहारा: मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी से जारी किए ₹3.05 करोड़

e3f6ccba0ae4ac2e6cfeb76bfe47f67b
0 0
Read Time:1 Minute, 39 Second

देहरादून, 12 फरवरी । महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के खातों में 3 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की धनराशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से जारी की।

कैंप कार्यालय में धनराशि हस्तांतरण के बाद मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान अपने अभिभावकों को खो देने वाले बेसहारा बच्चों को प्रदेश सरकार इस योजना के तहत प्रति माह 3,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि नवंबर 2025 तक की धनराशि पूर्व में जारी की जा चुकी थी। दिसंबर माह के लिए 5,114 लाभार्थियों को कुल एक करोड़ 53 लाख 42 हजार रुपये जारी किए गए, जबकि जनवरी माह के लिए 5,078 लाभार्थियों को एक करोड़ 52 लाख 34 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत लाभार्थी के 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने, बालिका लाभार्थी के विवाह या लाभार्थी के सेवायोजित होने पर योजना का लाभ समाप्त हो जाता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish