नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार; मंगलौर पुलिस की बड़ी कामयाबी
Raveena kumari February 12, 2026
Read Time:1 Minute, 15 Second
हरिद्वार, 12 फ़रवरी । नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक जनपद के मंगलौर निवासी व्यक्ति ने कोतवाली मंगलौर पुलिस को मुनत्याज उर्फ बिल्डर निवासी पीरपुरा कोतवाली मंगलौर हरिद्वार पर अपने नाबालिक बेटे के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।