रामपुर के झाकड़ी में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से 40 ग्राम चरस बरामद

49025d0c0afe6e8a016afaa9f56c651f (4)
0 0
Read Time:1 Minute, 33 Second

शिमला, 09 फ़रवरी । जिला शिमला के झाकड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस की नाकाबंदी के दौरान चरस बरामद होने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना झाकड़ी की डिटेक्शन टीम रविवार देर शाम गश्त और नाकाबंदी पर थी। टीम जिओरी स्थित शीप ब्रीडिंग फार्म लिंक रोड से गानवी मार्ग पर जांच कर रही थी।

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान 40 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान बेली राम (44 वर्ष) निवासी वीपीओ मझेवाली, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं को देखते हुए आरोपी को नोटिस पर रिहा किया गया है, जबकि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था।

इस संबंध में पुलिस थाना झाकड़ी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish