13 फरवरी से शुरू होगा नेशनल स्कीइंग चैम्पियनशिप और विंटर कार्निवाल, तैयारियां पूरी

images - 2026-02-09T122008.891
0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second

औली, 09 फरवरी । विश्व विख्यात हिमक्रीड़ा केंद्र औली में 13 से 16 फरवरी तक नेशनल स्कीइंग चैम्पियनशिप एवं औली विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जाएगाकार्निवाल को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में सेना, आईटीबीपी, सीआरपीएफ के साथ-साथ देश के 13 राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

शीतकालीन क्रीड़ा केंद्र औली में पूर्व में कई बार राष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग प्रतियोगिताएं, औली महोत्सव और सैफ विंटर गेम्स का सफल आयोजन हो चुका है। इस वर्ष भी औली की विश्वस्तरीय और मनोरम स्कीइंग स्लोप पर देशभर के स्की खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

औली में नंदा देवी स्कीइंग स्लोप के साथ-साथ रोपवे के टावर नंबर दस स्थित स्कीइंग स्लोप पर भी प्रतियोगिता आयोजन के लिए पर्याप्त बर्फ उपलब्ध है। स्कीइंग प्रतियोगिता को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तकनीकी टीम दोनों स्लोप का आज (सोमवार) को स्थलीय निरीक्षण करेगी।

स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि नेशनल स्कीइंग चैम्पियनशिप एवं औली विंटर कार्निवाल को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अब तक 13 राज्यों के साथ-साथ सेना, आईटीबीपी और सीआरपीएफ की टीमों से प्रतिभाग की पुष्टि प्राप्त हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि प्रतिभाग करने वाले राज्यों में महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, ओडिशा, दिल्ली, कर्नाटक, उत्तराखंड, गुजरात, पंजाब और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख की टीमें औली के लिए रवाना भी हो चुकी हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish