चंद दिनों की राहत के बाद प्रदेश में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ; बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

1200-675-25733722-thumbnail-16x9-hp-weather
0 0
Read Time:4 Minute, 11 Second

शिमला, 07 फ़रवरी । हिमाचल प्रदेश में जनवरी के आखिरी सप्ताह और फरवरी के शुरू में हुई भारी बर्फबारी पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ था और लोगों को ठंड के बीच कुछ राहत भी मिली। हालांकि अब यह राहत ज्यादा दिनों तक रहने वाली नहीं है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है और आने वाले दिनों में कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी के साथ तेज अंधड़ और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 8 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिसका असर 9, 10 और 11 फरवरी को प्रदेश में दिखाई देगा। इनमें 10 फरवरी को इसका सबसे अधिक प्रभाव रहने का अनुमान है। इसी दिन विभाग ने अंधड़ और आसमानी बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान कई स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि 9 और 11 फरवरी के लिए किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन इन दिनों भी मौसम खराब रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा या बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी। 12 और 13 फरवरी को मौसम फिर से साफ रहने का अनुमान है।

पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान ऊंचाई वाले और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी तथा निचले और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इससे तापमान में फिर गिरावट आने और ठंड बढ़ने की संभावना है। प्रदेश के कई हिस्सों में अभी भी कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है। खासतौर पर जनजातीय और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सर्दी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है।

तापमान की बात करें तो जनजातीय जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से काफी नीचे बना हुआ है। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में आज न्यूनतम तापमान माइनस 13.7 डिग्री सेल्सियस और स्पीति के ताबो में माइनस 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। किन्नौर के कल्पा में तापमान माइनस 2.4 डिग्री रहा, जो प्रदेश के अन्य हिस्सों की तुलना में काफी कम है।

अन्य ठंडे स्थानों में मनाली में 0.3 डिग्री, भरमौर में 1.0 डिग्री, भुंतर में 2.6 डिग्री और धर्मशाला में 3.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सराहन में 3.5 डिग्री, सुंदरनगर और सोलन में 4.1-4.1 डिग्री, कांगड़ा में 5.3 डिग्री और मंडी में 5.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। राजधानी शिमला और बिलासपुर में तापमान 6.0 डिग्री, पालमपुर में 6.5 डिग्री और जुब्बड़हट्टी में 6.8 डिग्री दर्ज किया गया।

मैदानी और अपेक्षाकृत गर्म इलाकों में तापमान कुछ अधिक रहा। ऊना में 7.0 डिग्री, नाहन में 8.5 डिग्री, कसौली में 8.6 डिग्री, पांवटा साहिब और देहरा गोपीपुर में 9.0-9.0 डिग्री तथा नेरी में 10.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish