देवभूमि में डोली धरती, बागेश्वर में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके

1
0 0
Read Time:45 Second

बागेश्वरः उत्तराखंड के बागेश्वर में शुक्रवार सुबह भूकंप से धरती कांप उठी। इसी के साथ ही जिले के आसपास के इलाकों में भी झटके महसूस किए गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार भूकंप के झटके सुबह 07:48 मिनट पर महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र बागेश्वर बताया जा रहा है और उसकी गहराई 10 किमी थी। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले में किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish