बोर्ड और JEE से पहले बढ़ाएंगे आत्मविश्वास: दूरदर्शन और सोशल मीडिया पर आज छाएगा ‘परीक्षा पे चर्चा’

96707910e5d00e3de1bc43c3bd50cb58
0 0
Read Time:4 Minute, 4 Second

नई दिल्ली, 06 फरवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का प्रसारण आज सुबह 10 बजे होगा। प्रधानमंत्री ‘परीक्षा पे चर्चा’ के विशेष धारावाहिक (एपिसोड) में विद्यार्थियों से परीक्षाओं से जुड़े विषय, तनावमुक्त रहने और सीखने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत पर बात करेंगे। आज के कार्यक्रम के लिए 4.5 करोड़ से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के प्रसारण की पूर्व संध्या पर कहा कि इस वर्ष का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम कई रोचक विषयों को शामिल करेगा। उन्होंने कहा कि यह मंच उन्हें होनहार विद्यार्थियों से संवाद का मौका देता है। । परीक्षा पे चर्चा का यह एपिसोड टेलीविजन के साथ सोनीलिव, प्राइम वीडियो व जी5 जैसे ओटीटी मंचों पर भी उपलब्ध रहेगा।

पहले यह कार्यक्रम मुख्य रूप से दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होता रहा है, लेकिन अब इसके आयोजन के तरीके में बदलाव देखने को मिल रहा है। नई पहल के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के अलग-अलग क्षेत्रों के विद्यार्थियों से सीधे मुलाकात कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर और गुवाहाटी के विद्यार्थियों से बातचीत की। वहीं कुछ चयनित छात्रों को दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास (7, लोक कल्याण मार्ग) पर उनसे मिलने और अपने सवाल साझा करने का अवसर भी मिला।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए इस कार्यक्रम को लेकर अपनी उत्सुकता व्यक्त की और कहा कि परीक्षा के मौसम में ‘परीक्षा पे चर्चा’ की वापसी छात्रों के लिए नई ऊर्जा लेकर आती है। उन्होंने छात्रों से तनावमुक्त होकर परीक्षाओं का सामना करने की अपील भी की। इस साल ‘परीक्षा पे चर्चा’ को लेकर बच्चों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। अब तक 4.5 करोड़ से ज्यादा विद्यार्थी और शिक्षकों ने इसमें हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण किया है। यह संख्या पिछले साल बने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी अधिक बताई जा रही है।

इस खास कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन के डीडी नेशनल, डीडी न्यूज और डीडी इंडिया चैनल के साथ-साथ आकाशवाणी पर किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षा मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनल, फेसबुक लाइव और MyGov.in पोर्टल पर भी इसे ऑनलाइन देखा जा सकता है। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम केंद्र सरकार की एग्जाम वॉरियर्स पहल से जुड़ा हुआ है। फरवरी के मध्य से सीबीएसई सहित विभिन्न बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली हैं और अप्रैल में जेईई मेन जैसी प्रतियोगी परीक्षा भी आयोजित होंगी। ऐसे समय में इस संवाद को विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने में मददगार माना जाता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish