घायलों के बीच पहुंचे सीएम धामी: दून अस्पताल जाकर जाना बस हादसे के पीड़ितों का हाल, सर्वोत्तम उपचार के दिए निर्देश

b9a7e136b40fea5c472ba21bda2dd2df
0 0
Read Time:2 Minute, 16 Second

देहरादून, 04 फ़रवरी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कालसी क्षेत्र अंतर्गत क्वानू–मीनस मोटर मार्ग पर हुई हिमाचल परिवहन निगम की बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हालचाल जानने के लिए बुधवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों से उपचार की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

इस दाैरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सा टीम को सभी घायलों को त्वरित और सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं, ने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने घायलों के परिजनों से भी बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देगी। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने विकासनगर के उप जिला चिकित्साधिकारी से दूरभाष पर संपर्क कर विकासनगर में उपचाराधीन घायलों को भी समुचित एवं संवेदनशील चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश सरकार को भी आश्वस्त किया कि उत्तराखंड में उपचाराधीन हिमाचल प्रदेश के सभी घायल यात्रियों का समुचित एवं निःशुल्क उपचार राज्य सरकार की ओर आ सुनिश्चित किया जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish