अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, जीजा साले की मौत

be9298dcb14a297809523439712b09b5
0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second

हरिद्वार, 01 फ़रवरी । जनपद के रुड़की में रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। इनमें एक व्यक्ति यूपी पुलिस में होमगार्ड के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि हादसा घना कोहरे के कारण हुआ है।

जानकारी के मुताबिक बिना नंबर की एक बाइक से दो व्यक्ति नहर पटरी के रास्ते रुड़की की ओर जा रहे थे, जैसे ही वह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तांशीपुर पिकेट के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पाकर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, दोनों घायलों को तत्काल 108 की मदद से रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 40 वर्षीय लाल सिंह निवासी बिजोपुरा और 35 वर्षीय अमरीश निवासी थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लाल सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में होमगार्ड के पद पर कार्यरत थे और दूसरा मृतक अमरीश रिश्ते में उसका साला था।

मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में आज दो लोगों की मौत हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है, मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish