केंद्रीय बजट उद्यम, रोजगार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम: लघु उद्योग भारती

cf8d5b0ffce7e2d2adb8add9fe87fff0
0 0
Read Time:3 Minute, 41 Second

देहरादून, 01 फ़रवरी । लघु उद्योग भारती ने केंद्रीय बजट को उद्यम, रोजगार और विकसित भारत के संकल्प को सशक्त समर्थन देने वाला बताया। संगठन के प्रदेश कार्यालय में बजट का सजीव प्रसारण सामूहिक रूप से देखा गया, जिसमें प्रदेशभर से आए अनेक उद्यमियों ने सहभागिता की।

लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विजय सिंह तोमर ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने वाला, संतुलित और विकासोन्मुख है। उन्होंने कहा कि बजट में उद्योग, उद्यमिता, रोजगार सृजन और निवेश प्रोत्साहन से जुड़े प्रावधान आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होंगे। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि बजट में उद्योग-हित,समाज-हित और राष्ट्र-हित को संतुलित रूप से ध्यान में रखा गया है। बजट में उद्यमिता को बढ़ावा,रोजगार सृजन, निवेश प्रोत्साहन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में दूरदर्शी प्रावधान किए गए हैं, जो आत्मनिर्भर और विकसित भारत की ओर मजबूत कदम हैं।

केंद्रीय बजट की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि 12.2 लाख करोड़ के पूंजीगत व्यय से आधारभूत ढांचे के विकास और रोजगार सृजन को बल मिलेगा। घरेलू विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए रेयर अर्थ कॉरिडोर, इलेक्ट्रॉनिक्स, आइएसएम 2.0 और बायोफार्मा शक्ति जैसी योजनाओं की घोषणा की गई है। साथ ही सरल और पारदर्शी कर व्यवस्था के लिए नए आयकर कानून की पहल की गई है।

बजट में कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने, स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास में निवेश, डे-केयर कैंसर सेंटर, ब्रॉडबैंड विस्तार, एआई सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस और निवेश-अनुकूल वातावरण के लिए बीमा क्षेत्र में एफडीआई सीमा 100 प्रतिशत करने जैसे प्रावधानों को सराहा गया। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा को भी महत्वपूर्ण बताया गया।

कार्यक्रम में कैलाश मैलाना,कर्नल रूप कुमार शर्मा, रविता शर्मा, जिला अध्यक्ष (देहरादून ग्रामीण) रविंद्र भट्ट, रवि राणा सहित अनेक उद्यमी शामिल रहे। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश कार्यालय में बजट का सजीव प्रसारण सामूहिक रूप से देखा गया,जिसमें प्रदेशभर से आए अनेक उद्यमियों ने सहभागिता की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish