प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आम बजट का सीधा प्रसारण, बिन्दल व जयराम सहित पार्टी नेता मौजूद

5ff22bf0d02936f8c975dcee999816d9
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second

शिमला, 01 फ़रवरी । भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय दीपकमल, चक्कर, शिमला में आम बजट 2026 का सीधा प्रसारण सुना। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

दोनों नेताओं ने बजट भाषण को पूरी गंभीरता और ध्यान से सुना। बजट के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को नोट किया गया और कार्यक्रम स्थल पर खासा उत्साह देखा गया। बजट प्रसारण के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बजट को लेकर चर्चा भी हुई।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आम बजट 2026 देश के समग्र विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में गरीबों के कल्याण, युवाओं के लिए अवसर, किसानों की आय बढ़ाने और मध्यम वर्ग को राहत देने पर विशेष जोर दिया गया है। उनके अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को और मजबूत करेगा।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी बजट को दूरदर्शी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने वाला है और इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। जयराम ठाकुर के मुताबिक बजट में आर्थिक सशक्तिकरण पर फोकस किया गया है, जिससे आम लोगों को लाभ पहुंचेगा।

भाजपा नेताओं का कहना है कि बजट में किए गए प्रावधान आने वाले समय में देश के विकास की दिशा तय करेंगे और समाज के हर वर्ग को इससे फायदा मिलेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish