वाराणसी में नमो घाट पर वाटर बैलून प्ले ने पर्यटकों को किया आकर्षित

70d6e792e395b1e6a724fa47d2b36cdc
0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second

वाराणसी, 30 जनवरी। वाराणसी में 86 वें घाट के रूप में निर्मित हुए नमो घाट पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वाटर बैलून प्ले की शुरुआत की गई है। नमो घाट का प्रबंध देख रही स्मार्ट सिटी की ओर से वाटर बैलून प्ले को एक प्राइवेट संस्था के माध्यम से चलाया जा रहा है। संस्था इससे मुनाफा कमा रही है तो वही परिवार के साथ पहुंचने वाले पर्यटक इसका भरपूर आनंद उठा रहे हैं।

वाटर बैलून को मोटी प्लास्टिक से एक आकार देकर बनाया गया है। मोटी प्लास्टिक की दो चादरों के बीच प्लास्टिक के ही बैच लगाए गए हैं। जिससे वाटर बैलून आसानी से पानी में तैरता है। संस्था के कर्मचारी आदिब ने बताया कि प्रति व्यक्ति सौ रुपए का शुल्क रखा गया है। वाटर बैलून के अंदर एक समय में चार लोग जा सकते हैं। इसके बाद वाटर बैलून में गए लोगों द्वारा भीतर चला जाता है, इसे ही वाटर बैलून प्ले कहते हैं। लोगों के चलने से यह बैलून पानी में धीरे-धीरे आगे बढ़ता है। 10 से 15 मिनट के समय के बाद लोगों को बाहर निकालते हैं।

वाराणसी में मुरादाबाद, नई दिल्ली और पटना से आए के पर्यटक लोगों ने वाटर बैलून की सवारी करने का अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वाटर बैलून के भीतर चलने से शरीर में ऊर्जा भी आई है और आनंद भी आया है। परिवार के साथ एक रोमांस का अनुभव हुआ है। यह एक अच्छा व्यायाम का साधन है। बच्चों को विशेष रूप से यह पसंद आ रहा

है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish