केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा का किया अभिनन्दन
बीकानेर, 28 जनवरी । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा तथा केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का बुधवार दाेपहर नाल हवाईअड्डे पर अनेक गणमान्य लोगों ने स्वागत और अभिनंदन किया। केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत करने वालों में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, डॉ.सत्यप्रकाश आचार्य, सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, एड. अशोक प्रजापत, श्याम सिंह हाडलां, पूर्व उपमहापौर राजेन्द्र पंवार, कौशल शर्मा, मोहन सुराणा, दिलीप सिंह आडसर, अर्जुन कुमावत सहित अनेक अनेक विशिष्ट जन शामिल रहे।
जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने केंद्रीय मंत्रियों की अगवानी की।
इससे पहले मीडियाकर्मियाें से बातचीत में भावुक लहजे में केंद्रीय मंत्री चाैहान ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के असामयिक निधन पर शाेक जताया। उन्हाेंने कहा कि हमारे साथी अजित पवार जी महाराष्ट्र की राजनीति के ऐसे नायक थे, जो सदैव प्रासंगिक रहे। महाराष्ट्र की प्रगति और विकास में उन्होंने अतुलनीय योगदान दिया और सच में, उनके निधन के कारण आज का दिन महाराष्ट्र के लिए एक काला दिन है।
